अनुवाद स्मृति अपने सर्वोत्तम रूप में
email:   password:  

व्यक्तिगत/सामूहिक Wordfast प्रशिक्षण सत्र

जो अनुभवी Wordfast उपयोगकर्ता समझते हैं कि वे शुरुआत करने वालों को मूल/माध्यमिक-स्तर का प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं, वे प्रशिक्षक बन सकते हैं। प्रशिक्षकों की सूची में शामिल होने के लिए, अपनी प्रशिक्षक प्रोफ़ाइल लॉगिन करने के बाद सेट करें (यदि प्रशिक्षुओं द्वारा असंतोष प्रकट किया गया, तो प्रशिक्षकों को पूर्व चेतावनी और स्पष्टीकरण के बिना सूची से निकाला जा सकता है)।

प्रशिक्षक हॉटलाइन या सहायता नहीं देते, अपितु प्रशिक्षण सत्र प्रदान करते हैं। पेशेवर प्रशिक्षण निःशुल्क नहीं है। शुल्क पूरी तरह से प्रशिक्षक के विवेकाधिकार पर निर्भर है और सहमति से पहले उस पर पहले से खुले रूप में चर्चा की जानी चाहिए। Wordfast प्रशिक्षण में किसी भी तरीके से हस्तक्षेप नहीं करता और कोई अंश या पूरक शुल्क नहीं लेता।

Note: जो प्रशिक्षु प्रशिक्षण सत्र के लिए शुल्क दे चुके हैं और जिन्होंने कम-से-कम एक पूरे दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे स्वयं के लिए Wordfast लाइसेंस ख़रीदने पर (25% से अधिक) छूट के योग्य होते हैं।

Wordfast/MsWord आदि के लिए प्रशिक्षण चाहिए? नज़दीकी प्रशिक्षक ढूँढ़ें, या
प्रशिक्षण सत्र कैलेंडर देखें

प्रशिक्षक बनना चाहते हैं? साइन इन करें और फिर क्लिक करें "प्रशिक्षक दर्जा संपादित करें"

प्रशिक्षण सत्र व्यवस्थित करते समय आपसी सहमति का विवरण है:

स्थल प्रशिक्षण सत्र कहाँ हों।
सामग्री उसका सिंहावलोकन जो प्रशिक्षुओं को सीखने के लिए अपेक्षा रखनी चाहिए।
शुल्क भुगतान सेवाओं के लिए स्थानीय क़ानूनी अपेक्षाओं को पूरा करे।
समय तिथि, समय, और अवधि।
लोग यदि समूह सत्र हों: व्यक्तियों के नाम/संख्या।

आगे कैसे बढ़ें: नज़दीकी प्रमाणित प्रशिक्षक को लिखें और प्रशिक्षण सत्र व्यवस्थित करें।

albanian | arabic | armenian | basque | bulgarian | catalan | chinese (simpl) | chinese (trad) | croatian | czech | danish | dutch | english | estonian | german | finnish | french | greek | hebrew | hindi | hungarian | indonesian | italian | japanese | korean | latvian | macedonian | norwegian | polish | portuguese | romanian | russian | serbian | slovak | slovenian | spanish | swedish | thai | tagalog | turkish | ukrainian | vietnamese | my language |