अनुवाद स्मृति अपने सर्वोत्तम रूप में
email:   password:  

Wordfast लाइसेंस ख़रीदने के बारे में सामान्य प्रश्न

क्या मैं Wordfast को एक से अधिक कंप्यूटरों पर स्थापित कर सकती/सकता हूँ ?
भुगतान के बाद, मुझे Wordfast का पूर्ण संस्करण कहाँ से मिलेगा ?
क्या मेरे देश में आपका प्रतिनिधि या डीलर है?
क्या वेबसाइट में दी गई विधि के अतिरिक्त भी भुगतान की कोई विधि है?
यदि मैं Wordfast ख़रीदती/ख़रीदता हूँ तो मैं इसका कितने समय तक प्रयोग कर सकती/सकता हूँ?
नवीनतम संस्करणों में अपग्रेड कैसे हो सकता है?
क्या विशेषाधिकार खंड का कोई अपवाद है? जैसे, विद्यार्थियों, बेरोज़गारों आदि के लिए?
क्या आप हॉटलाइन प्रदान करते हैं?
स्थापना विफल। क्या परेशानी हो सकती है?
क्या Wordfast अन्य उपकरणों के संगत है?
स्थापना, लाइसेंस नंबरों और लाइसेंसिंग प्रणाली पर अधिक सूचना?

क्या मैं Wordfast को एक से अधिक कंप्यूटरों पर स्थापित कर सकती/सकता हूँ?

स्वतंत्र अनुवादकों या व्यक्तिगत ख़रीदारों के लिए संक्षिप्त उत्तर है हाँ, और वाणिज्यिक कंपनियों, अनुवाद एजेंसियों के लिए, नहीं। (निश्चित रूप से, यदि आप कंप्यूटर, हार्ड डिस्क आदि, बदलते हैं तो संपूर्ण Wordfast को मुफ़्त पुनः स्थापित कर सकेंगे, जो कुछ शर्तों के अधीन है - लेकिन यह दूसरी बात है)। देखें Wordfast उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध, जो अनेक उदाहरणों के साथ, और अधिक विवरण देता है। शीर्ष पर वापस

भुगतान के बाद, मुझे Wordfast का "पूर्ण संस्करण" कहाँ से मिलेगा ?

Wordfast ख़रीदने-से-पहले-आजमाएँ प्रोग्राम है: ख़रीदने का निर्णय करने से पहले आपने पहले ही इसे स्थापित कर लिया है और यह आपके कंप्यूटर पर चल रहा है। (यदि ऐसा नहीं है, तो Wordfast को यहाँ से डाउनलोड करके स्थापित करें www.wordfast.net और इसे आज़माएँ)। जो संस्करण आपके पास है, वह पूर्ण संस्करण है, ऐसा अकेला संस्करण है, जिसमें सभी विशेषताएँ सक्रिय हैं - लेकिन जब तक आप लाइसेंस संख्या नहीं ख़रीदते, तब तक इसकी अनुवाद स्मृति का आकार 500 इकाइयों तक सीमित है, जिसे Wordfast में दर्ज करना होगा। आप वास्तव में जो ख़रीदते हैं, वह एक लाइसेंस संख्या है जो Wordfast की एकमात्र सीमा को हटा लेता है। शीर्ष पर वापस

क्या मेरे देश में आपका कोई प्रतिनिधि या डीलर है?

नहीं। Wordfast को केवल सीधे और ऑनलाइन यहीं से बेचा जाता है www.wordfast.net, जिससे कि इसका मूल्य कम रखा जा सके। ध्यान दें कि हो सकता है कि आपके क्षेत्र में कोई सहकर्मी (अनुवादक) आपको प्रशिक्षण Wordfast शुरू करने के लिए मूल बातें बता दे (देखें समुदाय/प्रशिक्षण), लेकिन वितरण और बिक्री केवल इसके द्वारा है www.wordfast.net. शीर्ष पर वापस

क्या आप हॉटलाइन प्रदान करते हैं?

जब आप लाइसेंस ख़रीदते हैं, चाहे किसी भी मूल्य पर, तो आप एक साल तक ईमेल हॉटलाइन के योग्य होते हैं। हॉटलाइन तक पहुँच के लिए www.wordfast.net > समुदाय > पंजीकृत उपयोगकर्ता के द्वारा ख़रीद के बाद प्राप्त इनवायस में दी गई गोपनीय सूचना के साथ लॉगिन करें। शीर्ष पर वापस

क्या वेबसाइट में दी गई विधि के अतिरिक्त भी भुगतान की कोई विधि है?

क्षमा करें, नहीं। खरीदें www.wordfast.net पर दिया गया फ़ॉर्म, भरे जाने के बाद दो प्रमुख वित्तीय साझेदारों के सुरक्षित भुगतान पेजों के लिंक देता है जिनकी प्रामाणिक प्रतिष्ठा है और जो क्रेडिट कार्ड, सीधे बैंक स्थानांतरण, चेक, और डाक धनादेश (नगद) लेते हैं। नौकरशाही वाले कॉर्पोरेशनों के लिए जो पहले आदेश देना चाहते हैं, और फिर प्रोफ़ॉर्मा इनवायस प्राप्त करना चाहते हैं (आम तौर से काग़ज़ के रूप में), तो कृपया संपर्क फ़ॉर्म का प्रयोग करें और हमें बताएँ। अन्य सभी के लिए, सभी ऑनलाइन बिक्री की तरह, लाइसेंस संख्या के साथ इनवायस सुपुर्द की जाती है।
शीर्ष पर वापस

यदि मैं Wordfast ख़रीदती/ख़रीदता हूँ तो मैं इसका कितने समय तक प्रयोग कर सकती/सकता हूँ?

Wordfast लाइसेंस तब तक मान्य रहता है जब तक Wordfast द्वारा प्रदर्शित "स्थापना" संख्या नहीं बदलती। स्थापना संख्या आपके कंप्यूटर की भौतिक विशेषताओं पर आधारित होती है। यदि आप कंप्यूटर बदलते हैं, हार्ड डिस्क (पीसी) बदलते या इसका स्वरूपण करते हैं या वर्ड संस्करण (Mac) का OS बदलते हैं, तो यह स्थापना संख्या बदल सकती है। इस मामले में, आपको Wordfast को पुनः लाइसेंस करने की ज़रूरत होगी। यह पुनः लाइसेंस करना ख़रीद की तिथि से तीन वर्षों तक निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए Wordfast उपयोगकर्ता लाइसेंस अनुबंध देखें।
तीन वर्षों के बाद, आप Wordfast का प्रयोग करना जारी रख सकते हैं, जब तक कि स्थापना संख्या नहीं बदलती। शीर्ष पर वापस

नवीनतम संस्करणों में अपग्रेड कैसे हो सकता है?

आपके द्वारा लाइसेंस ख़रीदे जाने के बाद पहले तीन वर्षों तक, आप Wordfast के किसी नए संस्करण में निःशुल्क अद्यतन कर सकते हैं। इन तीन वर्षों के बाद, आप रियायती मूल्य पर नया लाइसेंस ख़रीद सकते हैं, और नए ख़रीदार के समान शर्तों के अधीन होंगे, सिवाय निःशुल्क हॉटलाइन के। शीर्ष पर वापस

क्या विशेषाधिकार खंड का कोई अपवाद है? मैं विद्यार्थी हूँ, क्या मुझे Wordfast मुफ़्त मिल सकता है?

क्षमा करें, विशेषाधिकार खंड का कोई अपवाद नहीं है। यह सभी के साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए और Wordfast का मूल्य कम रखने के लिए है।
यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आपके प्रोफ़ेसर, आपके और कक्षा के अन्य विद्यार्थियों के लिए विशेषाधिकार हेतु आवेदन कर सकते हैं। शीर्ष पर वापस

स्थापना विफल। क्या परेशानी हो सकती है?

सुनिश्चित करें कि आपने पुस्तिका की सलाह पढ़ी है और उसे लागू किया है - बेहतर होगा कि आप अंग्रेज़ी पुस्तिका आज़माएँ, क्योंकि वह अधिक नियमित रूप से अद्यतन की जाती है (यहाँ से डाउनलोड करें)। "स्थापना" और "समस्या-समाधान" भाग देखें।
यदि उपर्युक्त विफल रहता है: Ms-Word में, Visual Basic विंडो खोलने के लिए Alt+F11 टाइप करें (या उपकरण/मैक्रो/ Visual Basic संपादक मेनू का प्रयोग करें)। उपकरण/विकल्प संवाद बॉक्स का प्रयोग करें, "सामान्य" टैब पर जाएँ। "त्रुटि सुधार" समूह तीन विकल्पों में नीचे टिक करें (यह विकल्प कहता है "केवल अज्ञात त्रुटियों पर रुकें"। "संग्रह" समूह में दोनों चेक बॉक्स चेक करें। Visual Basic विंडो बंद कर दें। Ms-Word में, एक बार और सुनिश्चित करें कि उपकरण/मैक्रो/सुरक्षा सेटिंग (यदि वहाँ ऐसा मेनू हो) "न्यून" पर निर्धारित है। Ms-Word बंद करें, इसे फिर खोलें और फिर से स्थापना का प्रयास करें।
यदि यह सब विफल हो जाता है, और आपके Ms-Word 97 या उच्चतर है, तो Wordfast को किसी अन्य कंप्यूटर पर परीक्षण के रूप में स्थापित करने का प्रयास करें। फिर अपने खुद के कंप्यूटर पर Ms-Word या Office की स्थापना हटाने/पुनः स्थापना पर विचार करें। शीर्ष पर वापस

क्या Wordfast अन्य उपकरणों के संगत है?

संक्षिप्त उत्तर है हाँ और यह Wordfast की शक्तियों में से एक है।
यह बड़ा प्रश्न है (संगतता में TM शब्दावलियाँ, दस्तावेज़ आदि शामिल है)। इस प्रश्न पर पूर्ण आलेख के लिए, Wordfast ज्ञानकोष तक पहुँच के लिए www.wordfast.net में "ज्ञान" क्लिक करें। खोज बॉक्स में "Wordfast संगतता" दर्ज करें और इस निश्चित विषय पर और पढ़ें (अधिक तेज़ पहुँच के लिए यहाँ क्लिक करें)। आप www.wordfast.net के "उत्पाद" पेज पर "वर्तमान कार्य-प्रवाह में Wordfast समेकित करें" भी पढ़ सकते हैं। शीर्ष पर वापस

स्थापना/लाइसेंस संख्याओं व लाइसेंसिंग प्रणाली पर अधिक सूचना?

विस्तृत विवरण Wordfast ज्ञानकोष में देखें। शीर्ष पर वापस

albanian | arabic | armenian | basque | bulgarian | catalan | chinese (simpl) | chinese (trad) | croatian | czech | danish | dutch | english | estonian | german | finnish | french | greek | hebrew | hindi | hungarian | indonesian | italian | japanese | korean | latvian | macedonian | norwegian | polish | portuguese | romanian | russian | serbian | slovak | slovenian | spanish | swedish | thai | tagalog | turkish | ukrainian | vietnamese | my language |